Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश के विराटनगर में करोना संक्रमण से  एक महिला की मौत 

 

माला मिश्रा / विराटनगर  ।कोशी प्रदेश के विराटनगर स्थित नोबेल अस्पताल में इलाजरत एक कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु मंगलवार की सुबह हुई है मृतक महिला 39 वर्षीय इलाम की निवासी थी  । कोसी प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार
मृतक महिला  सात दिन से स्वास्थ्य के समस्या से परेशान थी जिसके बाद कोविड के परीक्षण पश्चात कोरोना की पुष्टि हुई थी।
कोसी प्रदेश में अब तक 8 लोगों में कोरोना का संक्रमण देखा गया है । वही मृतक महिला के संबंध में नोबेल अस्पताल के प्रबन्धक दिपेश राई न  जानकारी देते हुए कहा कि
मृतक महिला इलाम जिले के सूर्याेदया नगरपालिका की निवासी थी इनके
अनुसार अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह  मृत्यु हुई है।
मृतक महिला सात दिन से  श्वासप्रश्वास के समस्या से ग्रसित थी जिसका इलाज के दौरान सोमवार को  बिर्तामोड के बिर्तासीटी अस्पताल में परीक्षण किया गया था।
परीक्षण के क्रम में कोरोना (कोविड–19) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विराटनगर के नोबेल अस्पताल में लाया गया था । इलाज के क्रम में महिला की मृत्यु होने के बाद  शव को पुलिस को सौंप देने बात प्रबंधक राई ने कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *