Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल आईसीपी रक्सौल और मैत्री पुल का एसएसबी महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल ने किया निरीक्षण

 

 

पटना/रक्सौल। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमान्त मुख्यालय, पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल (भा.पु.से) ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) रक्सौल एवं मैत्री पुल का औपचारिक दौरा किया। यह दौरा सीमा सुरक्षा, आपसी समन्वय एवं आधारभूत संरचना की समीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

बीते 3 जुलाई 2025 को पद भार ग्रहण करने के बाद रक्सौल बॉर्डर अपने निरीक्षण के क्रम में महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल (आईपीएस ,2001 बैच,मणिपुर कैडर)ने भारतीय कॉन्सुलेट, सशस्त्र सीमा बल (SSB), और आईसीपी रक्सौल से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सीमा पार गतिविधियों को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए बहु-एजेंसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढें   बारिश के कारण जनमत पार्टी का आम अधिवेशन और जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित

श्री उज्जवल ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा सीमा क्षेत्र में चल रही SSB की विकास परियोजनाओं का भी गहन अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में प्रवेश नियंत्रण, निगरानी तंत्र, यात्री सुविधा, और लॉजिस्टिक सपोर्ट को सशक्त बनाने के लिए चल रही निर्माण एवं विकास योजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दौरे के दौरान उन्होंने ICP पर यात्रियों की आवाजाही, मालवाहन की प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, तथा बुनियादी ढांचे की स्थितियों का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में कार्यरत सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की सीमा पार चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

यह भी पढें   कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन – पालिका अधिवेशन आज

महानिरीक्षक श्री निशीत कुमार उज्जवल ने कहा कि,

“भारत-नेपाल सीमा पर सशक्त निगरानी, विकासशील आधारभूत संरचना, और आपसी सहयोग से ही सीमा क्षेत्र में स्थायित्व, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित किया जा सकता है। हम SSB के जवानों के समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें बधाई देते हैं।”

इस निरीक्षण दौरे का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच सामंजस्य स्थापित करना, सीमाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना, तथा सीमा पार आवागमन को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना रहा। दौरे से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और विकास दोनों ही प्राथमिकताओं में हैं, और सशस्त्र सीमा बल इस दिशा में पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

यह भी पढें   काठमांडू अलर्ट: लगातार बारिश से बागमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे हाई अलर्ट

बता दे कि मैत्री पुल पर एसएसबी पोस्ट स्थापित करने को ले कर बीते दिनों अवरोध आया था।इसको ले कर नेपाल एपीएफ सहित स्थानीय कस्टम की आपत्ति आई थी।वहीं,बोर्डर पर लगातार चीन,बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के दर्जनों विदेशी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर पकड़े गए हैं,जिससे इंडो नेपाल बॉर्डर की संवेदनशीलता बढ़ गई है।

रिपोर्ट/दीपक अग्निरथ
रक्सौल (इंडो नेपाल बॉर्डर)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com