गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जाँच की जानी चाहिए – राप्रपा
काठमांडू, असार ३१ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने कहा है कि संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता जिन्होंने आज ही अपने पद से इस्तीफा दिया है, उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जाँच की जानी चाहिए ।
मंगलवार प्रतिनिधि सभा की बैठक में राप्रपा के प्रमुख सचेतक ज्ञानबहादुर शाही ने कहा कि केवल उनके इस्तीफा देने से नहीं होगा । उन्होंने मांग की है कि गुप्ता को गिरफ्तार कर जाँच की जानी चाहिए ।
सांसद शाही ने यह प्रश्न किया कि जब रिश्वत लेने का ऑडियों बाहर आ चुका है तब भी अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग न जाने क्या देखने के लिए रुकी हुई हैं ।


