मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा
काठमांडू, असार ३१ – संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता ने कहा है कि वो प्रविधि के उच्चतम् प्रयोग के शिकार हुए हैं । सामाजिक संजाल में रिश्वतखोरी के प्रकरण का ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद लगातार उनपर इस्तीफा देने का दबाव दिया जा रहा था । वो बार बार कह रहे हैं कि जो ऑडियों सार्वजनिक की गई है उसमें उनकी आवाज नहीं है ।
उन्होंने आज सुबह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके तुरंत बाद सामाजिक संजाल द्वारा उन्होंने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि कभी कभी हम जो काम नहीं करते हैं, हम उसका भी शिकार बन जाते हैं । मैं इसी का शिकार हुआ हूँ । उन्होेंने लिखा है कि जा आरोप मुझपर लगाया गया है उसका अनुसन्धान कर सत्य तथ्य बाहर लाया जाए । मैंने सम्माननीय प्रधानमंत्री समक्ष सामान्य प्रशासन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है ।’

