यूलिया स्विरिडेंको बनी यूक्रेन की प्रधानमंत्री
काठमांडू, सावन १ – यूक्रेन की वित्त मंत्री और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खनिज समझौते के लिए मुख्य वार्ताकार यूलिया स्विरिडेंको को गुरुवार को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया । राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उनके नाम की सिफारिश की थी । इसके बाद यूक्रेनी संसद ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया । उनकी उम्र ३९ साल है और वे पेशे से अर्थशास्त्री हैं ।
बतौर डिप्टी पीएम स्विरीडेंको ने इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ खनिज डील कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनकी बेहद तारीफ हुई थी।
नई कैबिनेट में कुछ और बदलाव भी हुए हैं । श्मिहाल अब भी कैबिनेट में रहेंगे लेकिन रक्षा मंत्री नहीं होंगे । उनकी जगह रुस्तम उमरोव पहले से ही रक्षा मंत्री बने रहेंगे । पहले जेलेंस्की ने श्मिहाल को रक्षा मंत्री बनाने की बात कही थी । जेलेंस्की ने कल संसद भंग की थी । राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक दिन पहले यानी १६ जुलाई को पुरानी कैबिनेट को भंग कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नई सरकार के लिए अपने चुने हुए लोगों की सूची संसद को दी ।
संसद में बोलते हुए जेलेंस्की ने पुराने प्रधानमंत्री श्मिहाल का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अमेरिका जैसे देशों के साथ नए समझौते करने के लिए अब एक नई रणनीति की जरूरत है । उन्होंने कहा कि सरकार को सभी पुराने रक्षा समझौतों की समीक्षा करनी चाहिए और नया रक्षा सहयोग तैयार करना चाहिए ।


