पूर्व मंत्री पांडे ने रवि के पक्ष में किया हस्ताक्षर
काठमांडू,सावन ९ – पूर्व मंत्री रमेशनाथ पाण्डे ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) द्वारा संचालन किए गए हस्ताक्षर अभियान में अपनी ऐक्यबद्धता जताई है ।
रवि लामिछाने नेतृत्व के रास्वपा ने असार ७ गते से एक हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है । अभियान अन्तर्गत शुक्रवार रास्वपा के केन्द्रीय कार्यालय बनस्थली पहुँचकर पाण्डे ने अभियान में हस्ताक्षर किया । जब राजा ने सत्ता हथिया ली थी, तब पांडे विदेश मंत्री थे। वो एक पूर्व पत्रकार और कुटनीतिज्ञ भी हैं । पूर्वउपप्रधान एवम् गृहमन्त्री लामिछाने अभी भैरहवा कारागार में हैं, और रास्वपा ने इसे ‘प्रतिशोध’ कहा है । इसके विरुद्ध रास्वपा ने हस्ताक्षर संकलन किया है ।
पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर, लामिछाने ने असार ७ को पुलिस हिरासत से ही बीस पृष्ठों का एक दस्तावेज प्रस्तुत किया था । उन्होंने वहां हस्ताक्षर संग्रह का प्रस्ताव रखा था। उसी अनुरुप अभी रास्वपा हस्ताक्षर संकलन कर रहा है । इस अभियान में कल गुरुवार तक साढे २७ लाख से ज्यादा हस्ताक्षर संकलन होने का दावा रास्वपा ने किया है ।


