प्रेस जनमत संघ की प्रथम केंद्रीय बैठक एवं प्रशिक्षण सम्पन्न
काठमांडू, सावन १० – जनमत पार्टी निकट प्रेस जनमत संघ की पहली केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है ।
जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा.सिके राउत, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतिश कुमार सिंह के साथ ही जनमत पार्टि के केन्द्रीय एवम प्रदेश के नेताओं ने प्रेस जनमत के गठन पर अपनी शुभकामना दी है । साथ ही सम्पूर्ण कार्यसमिति के निश्पक्ष और सही सामाचार सम्प्रेशन करने का भी आग्रह किया ।
संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अवधेशकुमार झा की अध्यक्षता में सावन ८ और ९ गते जनकपुरधाम में हुई बैठक में संचार क्षेत्र से संबंधित विविध विषयों में ९ बूँदे जनकपुरधाम घोषणा पत्र–२०८२ भी जारी किए गए हैं ।
घोषणापत्र में संघीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के सुदृढीकरण से लेकर पत्रकारों के अधिकार, प्रेस स्वतंत्रता, संचारकर्मियों के सुरक्षा के साथ ही अन्य विषयों में भी स्पष्ट रुख सार्वजनिक किया है । बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रेस स्वतंत्रता केवल लोकतांत्रिक प्रणाली में ही संभव है । संध ने स्पष्ट किया कि संघीयता और गणतंत्र के संरक्षण और प्रवद्र्धन में वो प्रतिबद्ध है ।


