Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुनीर को “ओसामा बिन लादेन जैसा” करार देते हुए पाकिस्तान को “दुष्ट राष्ट्र” बताया माइकल रुबिन ने

 
फ़ोटो अमर उजाला से

 वॉशिंगटन, Updated: 12 अगस्त 2025 । पेंटागन के पूर्व विश्लेषक और मध्य पूर्व मामलों के जानकार माइकल रुबिन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हालिया परमाणु धमकियों और अमेरिका में दिए गए बयान को “ओसामा बिन लादेन जैसा” करार देते हुए पाकिस्तान को “दुष्ट राष्ट्र” जैसा व्यवहार करने वाला बताया।

रुबिन ने कहा कि टैम्पा (फ्लोरिडा) में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जनरल मुनीर ने कथित तौर पर धमकी दी कि “अगर पाकिस्तान पर संकट आया तो वह अपने साथ आधी दुनिया को भी ले डुबोएगा।” इस पर नाराजगी जताते हुए रुबिन ने कहा—

“असीम मुनीर सूट पहने ओसामा बिन लादेन हैं। बयान देने के 30 मिनट के भीतर उन्हें बैठक से बाहर निकालकर अमेरिका से निष्कासित कर देना चाहिए था।”

वीजा प्रतिबंध और ‘आतंक प्रायोजक देश’ की मांग

रुबिन ने अमेरिकी प्रशासन से मांग की कि पाकिस्तान को “प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी” का दर्जा खत्म किया जाए, उसे आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया जाए और जनरल मुनीर पर अमेरिकी वीजा प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कूटनीतिक विवाद नहीं बल्कि एक गंभीर सुरक्षा चुनौती है, जो आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों की बयानबाजी की याद दिलाती है।

यह भी पढें   जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नेपाल, भारत और चीन को मिलकर करना होगा काम : लामिछाने

पाकिस्तान पर ‘प्रबंधित पतन’ का सुझाव

पूर्व पेंटागन अधिकारी ने यहां तक कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के ‘प्रबंधित पतन’ पर विचार करना चाहिए, जिसमें बलूचिस्तान जैसे अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने की संभावना हो सकती है। उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को सुरक्षित करने के लिए भविष्य में सैन्य हस्तक्षेप की बात भी कही।

अमेरिका-भारत संबंधों पर असर

रुबिन ने माना कि राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति दृष्टिकोण अमेरिका-भारत संबंधों के पारंपरिक द्विदलीय समर्थन को कमजोर कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा तनाव अस्थायी है और आगे चलकर दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत हो सकती है।

यह भी पढें   बदलते दौर में रिश्तों की संवेदना,प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन : बिमल सरार्फ

रुबिन का बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान की परमाणु धमकियों और उसकी सैन्य नेतृत्व की आक्रामक बयानबाजी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com