रास्वपा के सभी उम्मीदवार मिले लामिछाने से
काठमांडू, भादव १५ – रुपन्देही–३ के उप निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वा)के उम्मीदवारों ने पार्टी सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात की है । पार्टी आज १ः ३० में सभी उम्मीदवारों में से एक को उम्मीदवार बनाने की घोषणा करने जा रही है । इससे पहले ही सभी उम्मीदवार सभापति लामिछाने से मिलने के लिए ललितपुर स्थित नख्खु कारागार पहुँचे हैं । उम्मीदवार धोषणा होनेसे पहले वे सभी लामिछाने से मिलने के लिए नख्खु कारागार पहुँचे हैं ।
रास्वपा से रुपन्देही–३ में उम्मीदवार बनने के लिए ९लोगों को चुना गया है ।
चयनित उम्मीदवारों में पार्टी केन्द्रीय सदस्य कुसुम महर्जन, रुपन्देही–३ के क्षेत्रीय सभापति मधु अर्याल, अमेरिका से हाल में वापस आए बुटवल सेमलार के सुलभ खरेल, पार्थिवेन्द्र उपाध्याय, डा. लेखजंग थापा, ज्ञानु पौडेल, कोटहीमाई के जीतबहादुर गुप्ता, रचना क्षेत्री और पुनम कुमारी अग्रवाल है । कुसुम, मधु, सुलभ और जितबहादुर के अलावे ५लोग भैरहवा के हैं ।

