सविता भंडारी बनी नेपाल की पहली महान्यायाधिवक्ता
सविता भंडारी को महान्यायाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने वरिष्ठ अधिवक्ता भंडारी को महान्यायाधिवक्ता नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्की ने राष्ट्रपति कार्यालय को भंडारी के नाम की सिफ़ारिश की थी।
रमेश बडाल का महान्यायाधिवक्ता पद से इस्तीफ़ा आज स्वीकार कर लिया गया। भंडारी को नेपाल की पहली महिला महान्यायाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।


