Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की नई कार्यसमिति का गठन

 

नेपालगंज/(बांके) पवन जायसवाल। नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज काठमांडू जिला शाखा द्वारा काठमांडू महानगरपालिका में आयोजित विशेष जमघट में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। यह चयन भाद्र ३१ गते सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य रहे। जमघट में राम रञ्जित की अध्यक्षता में कार्यसमिति का चयन किया गया।

नई कार्यसमिति में राम रञ्जित अध्यक्ष, श्याम मुनिकार उपाध्यक्ष, राजेश मानन्धर सचिव, तथा निरू महर्जन कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित हुए। इसी प्रकार समिति के सदस्य प्रचण्ड कारञ्जित, सुरेश सिलाकार, सुजिता अधिकारी, बिनोद खड्गी और मैञा महर्जन बने।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी प्रकाश लाल श्रेष्ठ और कृष्ण शाही विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज काठमांडू के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण तण्डुकार ने की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *