Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल। बाँके जिला के नेपालगन्ज में श्री सतपाल जी महाराज का ७५वाँ जन्मोत्सव तथा विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर असोज ४ गते (शनिवार) को एक रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका–१८, कारकाँदौं स्थित नेपाल मानव धर्म सेवा समिति भेरी अञ्चल आश्रम नेपालगन्ज, बाँके के आयोजन में आश्रम के सभाहल में महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल २९ लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने पानस में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह भी पढें   धादिंग में भूस्खलन से पृथ्वी राजमार्ग दोतरफा बंद, लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

नेपाल मानव धर्म सेवा समिति भेरी अञ्चल आश्रम नेपालगन्ज के प्रमुख महात्मा चाँदनी बाइजी, प्रचार–प्रसार प्रमुख चन्द्रकान्ता बाइजी, तथा कार्य समिति अध्यक्ष बिन्दा खरेल ने संयुक्त रूप से प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, खजुरा रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी और सुनिल थापामगर को रक्त संकलन हेतु रक्त की थैली (पाकेट) हस्तान्तरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में नरेन्द्र शाही, एलिना मण्डल, अनुपम मण्डल, महेश सुनार, अमृत सुनार, बीरेन्द्र गहतराज, आयुशमान राज गुप्ता, यज्ञ प्रसाद भण्डारी, हिमेश पाण्डे, अरविन्द कुमार गुप्ता, बिजय थापा क्षेत्री, सरोज थापा, कुमारी गुरुङ, ध्रुवराज घर्ती, क्याप्टन चौधरी, मञ्जरी प्रिया, हिमाल पंगाली, ओम प्रकाश गोडिया, गरिमा थापामगर, दिनेश थापा, प्रभित थापा, सशान्त चन्द ठकुरी, सुदम क्षेत्री, ज्ञानी चौधरी, मनिष शाक्य, श्रवण अग्रवाल, चन्द्र प्रसाद चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, बीरेन्द्र माल लगायत शामिल रहे।

यह भी पढें   नेपालगंज से डोल्पा जा रहा सीता एयर का विमान जुफाल एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

रक्तदान कार्यक्रम की सफलता में प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, खजुरा रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी, सुनिल थापामगर, सुनिता कुमाई, प्रशान्त थारु, सुस्मिता, ओम प्रकाश गोडिया, बीरेन्द्र योगी लगायत कई प्राविधिक सहयोगी सक्रिय रहे।

कार्यक्रम का संचालन नेपाल मानव धर्म सेवा समिति भेरी अञ्चल आश्रम नेपालगन्ज की सचिव सृजना मल्ल ने किया। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष मंगल जिएम, शतक रक्तदाता एवं नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सलाहकार पवन जायसवाल, तथा विभिन्न स्थानों से आए भक्तजन उपस्थित रहे।

यह भी पढें   राजकीय सम्मान के साथ हुई काठमांडू विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति प्रो. सुरेशराज शर्मा की अंत्येष्टि

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com