Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनगढी से काठमांडू जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त: 1 महिला की मौत, 36 यात्री घायल

 

कपिलवस्तु, शनिवार (असोज १८, २०८२ / 4 अक्टूबर 2025)। धनगढी से काठमांडू जा रही एक यात्री बस कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगरपालिका–१, वनकसवास इलाके में शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 36 यात्री घायल हुए हैं।

जिला ट्राफिक पुलिस कार्यालय के अनुसार, बस (ना. ८ ख ५७०३) पूर्व–पश्चिम राजमार्ग पर सुबह करीब 6 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। पुलिस नायब उपरीक्षक रिपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है

पुलिस के अनुसार, घायलों में से चार की हालत गंभीर है, जबकि कई को मध्यम चोटें आई हैं। चन्द्रौटा स्थित स्वास्थ्य संस्थान में प्राथमिक उपचार के बाद 15 घायलों को बुटवल रेफर किया गया है।

दुर्घटनास्थल राजमार्ग का एक हल्का मोड़ वाला हिस्सा है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि चालक को सुबह के समय नींद लग जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय प्रशासन और राहतकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com