Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धरान से पाँचथर जा रही जीप तमोर नदी में गिरी, पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना

 
फाइल फोटो

काठमांडू, शनिवार (असोज १८, २०८२ / 4 अक्टूबर 2025)। धरान से पाँचथर की ओर जा रही एक बोलेरो जीप तमोर नदी में गिर गई है। हादसा शनिवार सुबह के समय हुआ।

कोसी प्रदेश के पुलिस प्रमुख तथा डीआईजी ईश्वर कार्की ने बताया कि जीप धरान से पाँचथर की ओर जा रही थी जब वह अनियंत्रित होकर तमोर नदी में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन करीब पाँच सौ मीटर नीचे गिरा है।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

डीआईजी कार्की के अनुसार, पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी सागर ढकाल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कार्तिके के नजदीक हुई है।

स्थानीय प्रशासन ने नदी क्षेत्र में लोगों की भीड़ न लगाने और राहत दल को सहयोग करने की अपील की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com