Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार का फैसला: रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश,

 

काठमांडू, शनिवार (असोज १८, २०८२ / 4 अक्टूबर 2025)। नेपाल सरकार ने देशभर जारी लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए आगामी रविवार और सोमवार (5 और 6 अक्टूबर) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पहले रविवार से सरकारी कार्यालय खुलने वाले थे, लेकिन लगातार हो रही वर्षा, राजमार्गों पर भूस्खलन और मौसम पूर्वानुमान महाशाखा द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

मंत्रालय ने देशभर के प्रमुख जिल्ला अधिकारी (सीडीओ) के साथ सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत समीक्षा बैठक की है। बैठक में उच्च जोखिम वाले इलाकों में सुरक्षा बलों को सक्रिय रूप से तैनात करने का निर्णय किया गया है।

इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि नेपाल सेना के हेलिकॉप्टरों को आकस्मिक उद्धार (राहत और रेस्क्यू) के लिए तैयार स्थिति में रखा गया है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *