राष्ट्रपति पौडेल अस्पताल से डिस्चार्ज
काठमांडू, आश्विन २६ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है ।
शनिवार राष्ट्रपति निवास शीतल निवास में जेन जी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक वे अस्वस्थ से लगे । उनकी स्वास्थ्य अवस्था को देखते हुए उन्हें तत्काल महाराजगंज स्थित मनमोहन कार्डियोथोरासिक वास्कुलर एन्ड ट्रांसप्लान्ट सेन्टर में भर्ना किया गया ।
वहाँ एक दिन के इलाज के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है । ये जानकारी सेन्टर ने दी है । शनिवार को सेन्टर ने एक विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रपति पौडेल के स्वास्थ्य अवस्था सामान्य होने की जानकारी भी दी थी ।



