Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसीसी टी–२० विश्वकप : नेपाल की रोमांचक जीत

 

काठमांडू, आश्विन २६ – ओमान में चल रहे आइसीसी टी–२० विश्वकप एशिया चयन के सुपर–६ के अपने पहले खेल में नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात (युएई) को एक रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की है । लिग चरण के दोनों खेल में जीत हासिल कर नेपाल ने सुपर सिक्स में भी अपनी विजयी शुरुआत की है ।
नेपाल ने पहले खेलते हुए १४० रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए युएई  निर्धारित ओवर में ९ विकेट खोकर १३९ रन ही बना पाए । उनकी ओर से अलिसान सराफुले ५८ और ध्रुब परासर ने ३२ रन बनाए ।
नेपाल को रोमांचक जीत दिलाने में दीपेन्द्रसिंह ऐरी ने ३ तथा सोमपाल कामी, सन्दीप लामिछाने और गुल्शन झा ने एक –एक विकेट लेकर अपना योगदान दिया है । युएई के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए । पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने निर्धारित २० ओवर में ६ विकेट खोकर १४० रन बनाए । नेपाल के लिए आसिफ शेख ने ५१, कुशल भुर्तेल ने २८, रोहित पौडेल ने २०, गुल्शन झा ने १४ और कुशल मल्ल ने १० रन बनाए ।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *