पूर्व सभामुख महरा को लेकर होगी आज बहस
काठमांडू, आश्विन २९ – पूर्वसभामुख तथा नेकपा (माओवादी केन्द्र)के उपाध्यक्ष कृष्णबहादुर महरा को लेकर आज बहस होगी । उनका बयान मंगलवार को समाप्त हो गया और अब उनके मुद्दे को लेकर सुनवाई होगी ।
सोना तस्करी प्रकरण में महरा के विरुद्ध काठमांडू जिला अदालत में सोमवार को मुद्दा दर्ता की गई थी ।
नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो सीआईबी के अनुसंधान प्रतिवेदन के आधार पर जिला सरकारी वकिल कार्यालय ने काठमांडू जिला अदालत में मुद्दा दायर की थी । महरा को सीआईबी ने रविवार को गिरफ्तार किया था ।
महरा के विरुद्ध भन्सार धोखाधड़ी और संगठित अपराध को लेकर मुद्दा दायर किया गया है ।


