सभामुख घिमिरे ने राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई
काठमांडू, आश्विन २९ – प्रतिनिधिसभा विघटन के विरुद्ध सर्वोच्च अदालत जाने की तैयारी में जुटे सभामुख देवराज घिमिरे ने आज बैठक बुलाई है । आज की बैठक में वो सभी दलों से इस विषय में विमर्श करेंगे ।
प्रतिनिधिसभा पुनस्र्थापना की मांग को लेकर अदालत जाने के पक्ष में सभामुख घिमिरे ने कहा है कि संसद् पुनस्र्थापना के विषय में दलों के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है । घिमिरे ने बुधवार (आज) सुबह ९ बजे से ११ बजे तक राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है ।
नेपाली कांग्रेस, नेकपा (एमाले), नेकपा (माओवादी केन्द्र), राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा), राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा), नेकपा (एकीकृत समाजवादी) है । इसी तहर जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) , जनमत पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा), नागरिक उन्मुक्ति पार्टी को भी बैठक में बुलाया गया है ।
राष्ट्रीय जनर्मोचा, नेपाल मजदूर किसान पार्टी (नेमकिपा) और आमजनता पार्टी को नहीं बुलाया गया है । प्रतिनिधिसभा विघटन होने के पहले के प्रमुख सचेतकों को सभामुख ने बुलाया है ।
आज की बैठक में संसद् पुनस्र्थापना की मांग को लेकर सर्वोच्च जाना चाहिए की नहीं इस विषय में विमर्श किया जाएगा । सभामुख घिमिरे ने दलों से आग्रह किया है कि वें संसद् विघटन के विषय में पार्टी की आधिकारिक धारणा लेकर आए ।


