Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीतेन्द्र सोनलने मुख्यमंत्री के लिए गवर्नर के पास दावा पेश किया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बिधायक , पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सोनल ने बुधवार 9बजे गवर्नर हाउस पहुंचकर गवर्नर सुमित्रा भंडारी को बिधायको की सूची हस्तांतरण कर मुख्यमंत्री का दावा पेश किया। जसपा संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव, जनमत पार्टी के संसदीय दल के नेता महेश यादव, नेकपा (माओवादी केन्द्र)के संसदीय दल के नेता युवराज भट्टराई, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता जलनुल राइन, नेकपा (समाजवादी) संसदीय दल के नेता गोविंद बहादुर न्यूपाने ने नयी सरकार मेंसमर्थन दिया है। जनता समाजवादी पार्टी के पास 19बिधायक है,वही जनमत के पास 13बिधायक है ।इसी तरह नेकपा (माओवादी)के पास 9बिधायक है, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के पास 8बिधायक है।इसी तरह नेकपा (समाजवादी)पार्टी के पास 7बिधायक है। इसी तरह 56बिधायक से सरकार बनना तय है। बहुमत के लिए 54बिधायक चाहिए। सूत्रों के अनुसार जसपा नेपाल तथा जनमत को 4/4मंत्री बनेंगे।वही लोसपा को दो, नेकपा (माओवादी)के दो तथा नेकपा (समाजवादी) पार्टी के दो मंत्री बनने की आसार हैं। जीतेन्द्र सोनल बारा जिला से बिधायक है।लाल बाबू राउत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे भौतिक पूर्वाधार मंत्री थे। सामाजिक समीकरण में वे सुनार जाति से आते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *