Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष दाहाल ने राष्ट्रपति पौडेल से की मुलाकात

 

काठमांडू, आश्विन २९ – राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष नारायण प्रसाद दाहाल ने आज राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से मुलाकात की है । आज राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास जाकर अध्यक्ष दाहाल ने राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात की है ।
आज की इस मुलाकात में अंतर व्यवस्थापिका संघ (आईपीयू)के १५१ वीं महासभा में नेपाल के संघीय संसद ्की ओर से भाग लेने के विषय में, साथ ही आगामी माघ में होने जा रहे राष्ट्रीय सभा निर्वाचन के सन्दर्भ में भी बातचीत हुई है ।
विश्वभर के १८१ देशों के सांसद इसके सदस्य हैं । यह (आइपीयू) की १५१ वीं महासभा स्वीटजरलैंड के जेनेवा में इसी अक्टूबर १९–२३ में होने जा रहा है । उक्त महासभा में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में संघीय संसद् की एक प्रतिनिधि मंडल जा रही है ।
आइपीयू के महासभा में नेपाल की सहभागिता, राष्ट्रीय सभा निर्वाचन के साथ ही समसामयिक विषयों को लेकर अध्यक्ष दाहाल ने गत रविवार प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की के साथ भी मुलाकात कर बातचीत की थी ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सरस मेला-2026: एक दृष्टि में : गौरीशंकर वैश्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com