Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम के साथ जनकपुरधाम में छठ पर्व संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । लोक आस्था का पर्व छठ जनकपुरधाम में संपन्न हो गया। जनकपुरधाम के गंगासागर,धनुष सागर,अंगराज सर, दूधमती नदी ,नोचा पोखर सहित सभी सरोवरों में आस्था के साथ छठ पर्व मनाया गया। धनी, गरीब,ऊंच,नीच का भेदभाव रहित छठ पर्व में नेपाल के गृह मंत्री तथा इजरायल के राजदूत आकर्षण का केंद्र रहा। गंगासागर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता तथा सचिव राम चंद्र पंजियार सहित समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र ,माला,टीका लगाकर गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल को स्वागत किया।इस अवसर पर पत्रकारों को गृह मंत्री संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि तयसमय पर ही नेपाल में संसदीय चुनाव होंगे। इजराइल के राजदूत श्यूमिक आली बास ने जनकपुरधाम का छठ देखने पहुंचे।पूर्व मेयर बजरंग साह ने इजराली राजदूत को स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेपाल तथा इजरायल का रिश्ता मधुर है।वे नेपाल को आधुनिक कृषि तकनीकी शिक्षा पर नेपाल को हमेशा सहायता कर रही है।वे गंगा सागर सहित कई घाटो पर जाकर छठ देखा। जनकपुरधाम की सफाई देखकर वे प्रसन्न हुए। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने जनकपुरधाम को सफाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। स्थानीय क्लब ने सभी घाटो की सफाई ने सहयोग किया। जनकपुरधाम का छठ देखने के लिए दर्जनों पर्यटक जनकपुरधाम पहुंचे थे। गंगासागर सरोवर में बिहार से आकर छठ किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *