राढ में चार दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव शुरू
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के मलमल उतरी पंचायत के राढ गांव में चार दिवसीय। महावीरी झंडा मेला शुरू हुआ है। मेला का उद्घाटन पीता काटकर पूर्व मुखिया रामाशीष यादव, पूर्व शिक्षक जगदेव यादव ,बरिष्ठ प्रधानाध्यापक चंद्रदेव यादव ,पूर्व शिक्षक युगेश्वर महतो आदि ने फीता काटकर किया। महावीरी झंडा मेला समिति के अध्यक्ष शिक्षक आशुतोष कुमार यादव ने कहा कि राढ में 1972से ही महावीरी झंडा का निर्माण किया जाता है।जो दो बर्ष के अंतराल पर मनाया जाता हैं। जो निरंतर जारी है। मेला का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता हैं। इस दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता में भारत के अलावा पड़ोसी राष्ट्र के पहलवान भी भाग लेते हैं ।इस कुश्ती को देखने के लिए आस पास गांव के हजारों की संख्या में भाग लेते हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल भारत के ख्याति प्राप्त स्व.सौखी लाल का स्मरण किया जाता है जो इसी गांव का था। महावीर झंडा मेला का निरंतरता देने में पुर्व जिला परिषद स्व.देव नारायण यादव का अमूल्य योगदान है।इस अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें मीना बाजार,झूला तथा आल्हा उदल नाच बिशेष आकर्षण का केंद्र है। उद्घाटन सत्र में झंडा मेला समिति के अध्यक्ष प्र.शिक्षक आशुतोष कुमार यादव, सचिव,राम एकवाल यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव सगम लाल यादव, सुबोध कुमार यादव,विजय कुमार यादव, राकेश कुमार यादव,सबरी यादव,छोटी यादव, बिंदा यादव,सबरी यादव,जीवछ यादव, अरूण कुमार यादव ,गंगाधर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।


