Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिधायक के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के नेपाली रिश्तेदार में खुशी का माहौल

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत तथा नेपाल के बीच वेटी रोटी का संबंध है। दोनो देशों के बीच खुली सीमा है। दोनो देशों के लोग विना वीजा, पासपोर्ट के आते हैं। बिहार के में होने वाले बिधान सभा चुनाव का है। जनकपुरधाम में इसकी चर्चा चाय दुकान ,चौक चौराहे पर होता है। लेकिन सब की निगाह उन उम्मीदवारों पर है जिसका रिश्तेदार में काफी खुशी है। खजौली के भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद का ससुराल महोतरी जिला के पिपराढी में लेकिन उनके ससुराल जनकपुरधाम बस गए हैं।उनका साला राम स्नेही साह अरुण शंकर प्रसाद को चुनाव लड़ने पर खुशी है।बिधायक के दो बहन तथा वेटी का ससुराल भी जनकपुरधाम में हुयी है।सभी परिवार में अरुण शंकर प्रसाद को चुनाव लड़ने पर खुशी है।
इसी तरह वेलसंड के बिधायक संजय गुप्ता भी राजद से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका ससुराल जनकपुरधाम के जानकी नगर में है।उनके ससुर स्व. श्याम सुंदर साह के परिवार में खुशियां है।
लौकहा से पुर्व विधायक सतीश कुमार साह जद.यू.चुनाव लड़ रहे हैं।उनकी बहन की शादी जलेश्वर में है।उनका बहनोई शंभू प्रसाद साह काफी खुशी है कि साला को इस वार टिकट मिला है। जाले से भाजपा से चुनाव लड़ रहे जीवेश कुमार मिश्र तथा बिस्फी से चुनाव लड़ रहे हरिभूषण ठाकुर बचौल के परिवार जनकपुरधाम के झूलन कुंज मठ से जुड़े हैं।झूलन कुंज के महंत राम प्रिया शरण दोनो की जीत का कामना कर रहे हैं।इसी तरह सीतामढ़ी से भाजपा से चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू के रिश्तेदार जनकपुरधाम के पुर्व मेयर बजरंग साह, नेपाली कांग्रेस के नेता राजू साह,मनीष रमण साह भी वेहद खुशी है। चुनाव लड़ रहे बिधायक प्रत्याशी के रिश्तेदार जानकी मंदिर में पूजा कर जीत। की कामना कीहै।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com