Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 बुधवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम।।*
ॐ नमो व्रातपतये नमो गणपतये नमः प्रमथपतये नमस्तेऽस्तु
लम्बोदरायैकदन्ताय विघ्ननाशिने शिवसुताय श्रीवरदमूर्तये नम:।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 29 अक्टूबर 2025 बुधवार*
³शुभसंवत् :-2082
शाके:—1947
*याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 12,*
चंद्रमास:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *अष्टमी रात्रि 4:50 तक उपरांत नवमी*
नक्षत्र :- उत्तराषाढ़ दिन में 1:52 तक उपरांत श्रवण,
योग:- शूल रात्रि 4:42 तक उपरांत गंड ,
करण:- विष्टि एवं बव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:25
सूर्यास्त : संध्या 05:35,
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *मकर राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*वृश्चिके भौम बुद्धश्च:,
कर्के देव वृहस्पति।*
कन्या चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:24 से 12:00 तक है *आज 11:24 से 12 बजे तक सही समय है इसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज श्री कृष्ण, श्री गणेश के साथ श्री हरि विष्णु का पूजन, गणेश अथर्वशीर्ष, विष्णु स्तोत्र एवं श्रीसूक्त का पाठ करना सबके लिए सुख सौभाग्य, उत्तम आयु,आरोग्यता, धन समृद्धि, नौकरी व्यवसाय एवं सन्तान सुख हेतु लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशिफल*

🐏मेष
आज मेष राशि के जातक जो अपने जमे जमाए पारिवारिक व्यापार से संबंधित हैं, उनके लिए अच्छा दिन है, कमाई के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। बातचीत के समय शब्दों का ख्याल रखें, बेवजह प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है। मानसिक शांति के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। अचानक आया हुआ खर्च आपके संचित धन को कम करवा सकता है।

यह भी पढें   नहीं रहीं तीजन बाई

🐂वृष
वृष राशि के जातकों को अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। जल्दबाजी में आप अपना काम खराब कर सकते हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों में भी सोचसमझकर हाथ डालें। मुनाफे की जगह नुकसान होने की आशंका है। किसी को उधार माल देने से बचें। बेवजह की टीका टिप्पणी माहौल  खराब कर सकती है।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज बहुत संभलकर रहने का दिन है, आपके धन की चोरी होने की आशंका है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आज आपके पक्ष में आने की संभावना है। नकारात्मक विचार से आपको बचना चाहिए। भाई का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। लंबे समय से दबी हुई इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। शब्दों का चयन सोचसमझकर करें। व्यवसायिक मोर्चे पर आपके प्रयास सार्थक रहेंगे। आक्रामक रूप से पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें सामने आ सकती हैं। जिन पर धन खर्च होगा।

🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। आसानी से काम होते चले जाएंगे। अहंकार और आलस्य से आज आपको बचना चाहिए। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। भूमि भवन से लाभ हो सकता है।

यह भी पढें   नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य

🧕कन्या
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। जिसकी वजह से प्लान बनाना मुश्किल होगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी।

⚖️तुला
तुला राशि के जातक गुप्त कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन संबंधित मामलों में निवेश की योजनाओं पर अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद निवेश करेंगे। कार्यक्षमता प्रभावित होगी। ऊर्जा की कमी महसूस होगी। टेक्निकल रिसर्च के लिए समय उपयुक्त है। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से अच्छा धन प्राप्ति की संभावना है।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों के मामलों में बेवजह की दखलअंदाजी आपकी मानहानि का कारण बन सकती है। ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय तैश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सलाह मशवरा करके आगे बढ़े। वित्तीय मामलों में समय अच्छा है।

🏹धनु
धनु राशि के जातक आत्मविश्लेषण पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करके लक्ष्य पाना आसान रहेगा। मीडिया जर्नलिज्‍म से संबंधित जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिखावेबाजी या जल्दबाजी में धन संबंधित कोई भी निर्णय करने से बचें।

🐊मकर
मकर राशि के जातकों को जमीन संबंधित निर्णय में सतर्कता बरतना जरूरी है। आपको भ्रमित किया जा सकता है। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। कामकाज के साथ-साथ मनोरंजन पर भी आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातक आज अपनी सभी पुरानी समस्याओं को ठीक करने के मूड में रहेंगे। आपका जोश और जज्बा देखकर आपके सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग करेंगे। अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे, और लोग आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आक्रमक कार्यशैली तेजी से कामों को पूरा करने में सहायक बनेगी। धन संबंधित मामलों में समय आपके अनुकूल है।

🐟मीन
मीन राशि के जातकों का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वभाव में कठोरता निकटजनों के साथ रिश्तों को खराब कर सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ज्यादा दबाव बनाने की वजह से उनका व्यवहार असहयोगात्मक रहेगा। आर्थिक मोर्चों पर दिन सामान्य रहेगा।

*हे” श्री हरि विष्णु, माता महालक्ष्मी, श्री गणेश, पार्वती महादेव और भगवान भास्कर आप सब मेरे विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।” आज के पावन पूजन से आज मेरे सभी अपनों को उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान, नौकरी आजीविका, पद प्रतिष्ठा, ऋण रोग शोक से मुक्ति और सर्व मनोकामना पूर्णता प्रदान करें।
श्री लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, शिव पार्वती एवं श्री गणेश माता सरस्वती के साथ हम सबके सपरिवार में अटूट प्रेम पवित्र समर्पण, अनुपम त्याग बनाए रखें। सबके ऊपर श्री हरि विष्णु के साथ माता महालक्ष्मी के निरंतर शुभद आशीष के लिये मेरी विनम्र प्रार्थना.*

*!!शास्त्र संग्रह!!*
*आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*अहर्निशं सेवा महे*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed