Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने घरों से कचरा बाहर नहीं निकालें – काठमांडू महानगरपालिका

 

काठमांडू, कार्त्तिक १४ – काठमांडू महानगरपालिका ने महानगर निवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों से कचरा बाहर नहीं निकालें ।
बन्चरे डाँडा लैंडफिल साइट पर कचरा बिसर्जन में अवरोध के बाद काठमांडू महानगरपालिका ने यह सूचना जारी की है, और कहा है कि अपने घरों के कचरे को अपने घर के परिसर भीतर ही सुरक्षित तरीके से बिसर्जन करें ।
महानगरपालिका के वातावरण तथा व्यवस्थापन विभाग द्वारा जारी किए सूचना में लिखा है कि ‘जब तक कोई दूसरी सूचना जारी नहीं की जाती अपने घर से निकलने वाले कचरे को अपने ही घर के परिसर भीतर सुरक्षित रखें । साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि जथाभावी सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंके ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com