Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी ने दी चेतावनी कहा – मुझे चुनाव नहीं लड़ने दिया तो चुनाव नहीं होगा

 

काठमांडू, कार्त्तिक १४ – प्रस्तावित नागरिक उन्मुक्ति पार्टी नेपाल के नेता रेशम चौधरी ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें, लक्ष्मण थारु और धनिराम चौधरी को आगामी चुनाव में चुनाव नहीं लड़ने दिया गया तो देश में चुनाव नहीं होंगे ।
उन्होंने दावा किया कि टीकापुर की घटना में उन्हें फंसाया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि पूरे थारु समुदाय के विद्रोह को अगर अलग कर दिया जाता है तो कसी भी हालत में चुनाव नहीं हो होगा ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) द्वारा आज काठमांडू में आयोजित बृहत् राजनीतिक संवाद में बोलते हुए चौधरी ने यह बात कही है ।
चौधरी ने अदालत पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि ‘देश परिवर्तन करने वाले हम, संविधान में अधिकार मिले इसके लिए लड़ने वाले हम, और कलम चलाकर फैसला कर देना ? ‘और उस फैसले को हमें मानना पड़े ?’
उन्होंने आगे कहा कि ‘रेशम थारु, धनिराम थारु और लक्ष्मण थारु यदि इस चुनाव में भाग नहीं ले पाएं तो इस देश में चुनाव नहीं होगा । किस चिज का चुनाव ? एक पूरे समुदाय के विद्रोह को अलग कर चुनाव होता है ? नेपाली कांग्रेस एमाले और जेन जी का इतिहास क्या था ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com