Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं नेतृत्व छोड़ने के लिए तैयार हूँ – माधव नेपाल

 

काठमांडू, कार्त्तिक १४ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि मैं नेतृत्व छोड़ने के लिए तैयार हूँ । शुक्रवार को केन्द्रीय कमिटी की बैठक में उन्होंने माओवादी सहित कुछ अन्य पाटिर्यो के साथ एकता करने के निर्णय को सुनाने के क्रम में अपने बारे में कहा कि अब वो लम्बे समय तक नेतृत्व में नहीं रहेंगे ।
उन्होंने बैठक में माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’ से आग्रह किया कि वे भी अपना नेतृत्व छोड़ दें, और कहा कि “जबतक हाथ पैर चलेंगे तबतक नेतृत्व में रहने की प्रवृति बहुत से पार्टी में है । पुराने लोगों द्वारा नेतृत्व नहीं छोड़ने का तो इतिहास ही है । लेकिन हम छोड़ने के मुड में हैं ।,” नेपाल ने कहा “मैं और प्रचण्ड दोनों विधि व्यवस्था मिलाकर नेतृत्व छोड़ने को तैयार हैं ।” एकीकृत समाजवादी के उपाध्यक्ष जगन्नाथ खतिवडा के अनुसार, एकता के जो बाकी काम है वो सचिवालय द्वारा होगा । एक सप्ताह के भीतर पार्टी एकता को लेकर बहुत काम हो जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com