एनपीएल– उद्घाटन मैच – टॉस जीतकर काठमांडू गोर्खाज ने लिया गेंदबाजी का फैसला
काठमांडू, मंसिर १ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन २ के उद्घाटन खेल में काठमांडू गोर्खाज ने टॉस जीत लिया है । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में काठमांडू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है । अब जनकपुर बोल्ट्स बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेगी ।
इन दोनों टीमों के बीच का खेल नेपाल में पहली बार फ्लडलाइट में होने जा रही है । जो खिलाडि़यों और दर्शकों के लिए एक नया अनुभव है ।


