Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्य ने दिया मधेश प्रदेश के पाँच सांसदों को पदमुक्त नहीं करने का आदेश

 

काठमांडू, मंसिर १ – सर्वोच्च अदालत ने मधेश प्रदेश के पाँच सांसदों को पदमुक्त नहीं करने का आदेश जारी किया है । न्यायाधीश नित्यानन्द पाण्डेय के इजलास ने मधेश के सभामुख रामचन्द्र मण्डल को कहा है कि वे इन पाँच सांसदों को तत्काल पदमुक्त नहीं करें ।
सभामुख मण्डल ने गत कात्तिक २७ गते जसपा के ४ और नागरिक उन्मुक्ति के १ कुल मिलाकर पाँच सांसदों को पदमुक्त किया था । जसपा के सांसदों मनिष कुमार सुमन, संजयकुमार यादव, सिंहासन साह कलवार और सारदा शंकर साह और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की सांसद उर्मिला सिंह को पदमुक्त कर दिया था । सभामुख के उक्त निर्णय के विरुद्ध इन सभी ने सर्वोच्च में रिट दायर की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *