सिमरा में पुलिस ने किया चार राउंड आंसू गैस और २ राउंड हवाई फायर
काठमांडू, मंसिर ४ – बारा के सिमरा में उत्पन्न तनाव को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने चार राउंड आंसू गैस प्रहार किया है और २ राउंड हवाई फायर की है ।
कर्फ्यू की अवज्ञा करते हुए जेन जी प्रदर्शन कारी सड़क में उतरे थे । जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए बारा पुलिस ने चार राउंड आंसू गैस प्रहार किया । इसी तरह २ राउंड हवाई फायर करने की भी बारा के एसपी ने जानकारी दी है । प्रदर्शन को नियंत्रण में लेने के क्रम में एक डीएसपी, इंस्पेक्टर, असई और हवलदार करके कुल चार लोग घायल हुए हैं ।
बुधवार जेन जी युवाओं पर आक्रमण करने वालों को गिरफ्तार किया जाए यह मांग करते हुए वे लोग दवाब दे रहे हैं । पुलिस ने अभी तक दो वडाध्यक्षों को गिरफ्तार कर लिया है ।





