एनपीएल – लुम्बिनी लायन्स को मिला १४३ रन का लक्ष्य
काठमांडू, मंसिर ४ – चितवन राइनोज ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में लुम्बिनी लायन्स को १४३ रन का लक्ष्य दिया है । कीर्तिपुर स्थित टीयू अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चितवन ने निर्धारित २० ओवर में ७ विकेट खोकर १४२ रन बनाए हैं ।
पहले खेलते हुए चितवन ने आज अच्छी शुरुआत नही की । टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चितवन की टीम ने पहले ६ ओवर में ३० रन बनाए और २ विकेट खो दिए । चौथे ओवर में दीपक बोहरा १० रन में आउट हो गए । लुम्बिनी लायन्स की कसी हुई गेंदबाजी के कारण चितवन खुलकर नहीं खेल पाया । चितवन के प्रारंभिक बल्लेबाज डेविड मलान शून्य में आउट हुए । उन्हें लुम्बिनी के रुबेन ट्रम्पलमेन ने बोल्ड किया था ।
बाद में बोपारा ने पारी संभाली और ५५ गेंद में ४ चौकों और ३ छक्कों की मदद से सर्वाधिक ६६ रन बनाए । अनुभवी खेलाडी बोपारा ने इससे पहले भी कर्णाली याक्स विरुद्ध ५२ रन बनाए थे । कप्तान कुशल मल्ल ने २१ रन जोडेÞ ।


