प्रसाईं को अदालत में उपस्थित कराने का आदेश
काठमांडू, मंसिर ४ – सर्वोच्च अदालत ने विवादास्पद व्यापारी दुर्गा प्रसाईं को २४ घण्टें के भीतर अदालत में उपस्थित कराने का आदेश दिया है । गुरुवार न्यायाधीश मेघराज पोखरेल के इजलास में प्रसाई ंको जेल में रखने का कारण पेश करने का आदेश देते हुए उन्हें सर्वोच्च अदालत में उपस्थित कराने को कहा है ।
प्रसाईं के बेटे ने सर्वोच्च अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण का निवेदन दिया था । मंसिर ७ से आन्दोलन की तैयारी में रहे प्रसाईं को हिंसा भड़काने तथा अराजक गतिविधि करने वाले अभिव्यक्ति दिए जाने के कारण पुलिस ने गत सोमवार की मध्यरात में गिरफ्तार कर लिया था ।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू प्रसाईं के विरुद्ध सार्वजनिक शान्ति विरुद्ध के कसुर में अनुसंधान कर रही है ।


