Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम की हुई तीसरी जीत…कर्णाली ९४ रन में ऑल आउट

 

काठमांडू, मंसिर ८ – कप्तान दीपेन्द्र सिंह ऐरी की शानदार गेंदबाजी ने सुदूरपश्चिमी को जीत दिलाई है । उन्होंने आज के दूस्रे खेल में ४ विकेट लिए । जिसके कारण कर्णाली याक्स को पराजित करते हुए सुदूरपश्चिम रोएल्स नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के दूसरे संस्करण में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने में सफल रहा है । कीर्तिपुर स्थित टीयू अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार हुए डे–नाइट वेस्टर्न डर्बी मैच में सुदुरपश्चिम ने कर्णाली को ४५ रन से पराजित किया है ।
१४० रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्णाली ५ गेंद बाकी रहते हुए ९४ रन में ही ऑलआउट हो गई । कर्णाली के लिए पवन सर्राफ ने सर्वाधिक २७ और मार्क वाट ने १७ रन बनाए । कर्णाली ने २९ रन में ४ विकेट खो दिए । कर्णाली के लिए कप्तान सोमपाल कामी और पवन सर्राफ ने ३४ रन साझेदारी करते हुए संभालने का प्रयास किया था ।

यह भी पढें   धवल शमशेर राणा और दुर्गा प्रसाईं की ‘जय नेपाल पार्टी’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com