ओली के पक्ष में आए नेकपा एमाले के ७ पदाधिकारी
काठमांडू, मंसिर १२ – नेकपा एमाले के ७ केन्द्रीय पदाधिकारियों ने खुलकर कहा है कि वो अध्यक्ष के रुप में ओली को ही निरंतरता देना चाहते हैं । एमाले के १९ सदस्यीय पदाधिकारी (सचिवालय) कमिटी में अभी १८ लोग हैं । १८में से ७ लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वो ओली को ही अध्यक्ष में निरंतरता देना चाहते हैं । इनमें उपाध्यक्ष रामबहादुर थापा, विष्णुप्रसाद पौडेल, उपमहासचिव पृथ्वी सुब्बा गुरुङ, सचिव लेखराज भट्ट, रघुवीर महासेठ, छविलाल विश्वकर्मा और पद्मा अर्याल ओली के पक्ष में खुलकर समर्थन किया है ।
एमाले महाधिवेशन में अध्यक्ष के लिए ओली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल के बीच प्रतिस्पर्धा होने की अवस्था दिखने के बाद उन्होंने ओली के पक्ष में खुलकर समर्थन दिया है ।
सचिव लेखराज भट्ट ने कहा कि ‘अभी की अवस्था में एमाले का नेतृत्व ओली को ही लेना चाहिए । इस मत में हमारा समान मत है, मंैने तो सचिवालय की बैठक में ही ये घोषणा की है । ‘और भी बहुत से साथी थे बैठक में जिनमें से कुछ ने खुलकर समर्थन दिया है ।
इससे पहले पोखरेल समूह ने दावा किया था कि उपाध्यक्ष पौडेल, उपमहासचिव गुरुङ और सचिव छविलाल विश्वकर्मा और रघुवीर महासेठ पोखरेल समूह में आ सकते हैं ।



