Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल से काठमांडू रेल लाइन सर्वे का काम पूरा

 

काठमान्डू
बिहार के रक्सौल से नेपाल के काठमांडू के बीच लिंक रेल लाइन का सर्वे पूरा होने के बाद जनवरी में डीपीआर तैयार किया जाएगा । इस लाइन के चालू होने के बाद दिल्ली सीधे काठमांडू से रेल सेवा से जुड जाएगा ।
कोंकण रेलवे सर्वेक्षण का काम ८० प्रतिशत से अधिक कर चुका है । इसी महीने पूरी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी । इसके बाद डीपीआर तैयार किया जाएगा । साल २०२१ में इस लिंक रेल लाइन की भारत सरकार ने स्वीकृति दी थी । यह ट्रैक विद्युतीकरण होगा ।
रक्सौल काठमांडू के बीच १३ स्टेशन होंगे । इस परियोजना पर २५ हजार करोड रुपए खर्च आने की संभावना है । यह लागत बढ़ भी सकती है। रक्सौल काठमांडू की दूरी १३६ किलोमीटर है । सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में पाँच घंटे से अधिक समय लगते हैं । रेलमार्ग से यह दूरी दो घंटे में तय होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *