Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल जेन–जी फ्रन्ट ने देशभर ‘जागरण सभा’ सञ्चालन करने की घोषणा की

 

२८ मंसिर, काठमाडू ।
नेपाल जेन–जी फ्रन्ट ने देशभर ‘जागरण सभा’ सञ्चालन करने की घोषणा की है । उक्त अभियान के अन्तर्गत पलिा जागरण सभा झापा क्षेत्र नम्बर ५ से शुरु होगा ।
सरकार और जेन–जी जनआन्दोलनकारी के बीच हुए औपचारिक सम्झौता के बाद नेपाल जेन–जी फ्रन्ट ने अभियान की घोषणा की है ।
झापा के दमक से आज ही अभियान शुरु होने जा रहा है । यह नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का चुनाव क्षेत्र भी है ।

यह भी पढें   वेस्टमिंस्टर मॉडल: लोकतन्त्र के नाम पर एक धोखा : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

कार्यक्रम में स्थानीय रूप में जेनजी आन्दोलन में सक्रिय जेनजी प्रतिनिधि से लेकर नागरिक समाज के प्रतिनिधि साथ ही राष्ट्रीय स्तर में जेनजी आन्दोलन के नेतृत्व में रह कर सक्रिय भूमिका निर्वाह करने वाले युवाओं द्वारा सम्बोधन करने का कार्यक्रम तय किया गया है ।
नेपाल जेनजी फ्रन्ट के प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य आदित्य कर्ण के अनुसार नेपाल जेनजी फ्रन्ट के संयोजक रक्षा बम, सदस्य यतिष ओझा और काउन्सिल आफ जेनजी के प्रदेश नं. १ संयोजक उपार्जुन चाम्लिङ आदि वक्ता होंगे । ओझा झापा क्षेत्र नं. ५ के स्थायी बासिन्दा और मतदाता हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *