Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महन्थ ठाकुर का नाम समानुपातिक उम्मीदवार के लिए सिफारिश

 

काठमांडू


लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर का नाम समानुपातिक उम्मीदवार के लिए सिफारिस किया गया है ।
शनिबार को हुए सर्लाही जिला समिति की बैठक ने फागुन २१ गते होने जा रहे प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए अध्यक्ष ठाकुर का नाम समानुपातिक उम्मीदवार के लिए केन्द्र में सिफारिस करने की जानकारी सर्लाही जिला सचिव मिथलेश यादव ने दी है ।
अध्यक्ष ठाकुर इससे पहले सर्लाही से दो बार चुनाव हारे चुके हैं । २०७९ के चुनाव में महोत्तरी–३ से चुनाव जीता था । ।
सर्लाही–१ से लोसपा नेपाल के उपाध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी और सर्लाही–४ से महासचिव मनिष मिश्र और ३ से सचिव रामेश्वर राय का एकल नाम केन्द्र में सिफारिस किया गया है । सर्लाही–२ से भिनुकलाल राय, रञ्जितकुमार ठाकुर, वीरवंश बैठा का नाम सिफारिस किया गया है ।
समानुपातिक में महन्थ ठाकुर के साथ ही अञ्जुदेवी बैठा, मिनादेवी महतो, सरिता देवी साह, सुनिताकुमारी देवी, कामरेन्द्र वर्मा, रेखा कुमार साह का नाम भी सिफारिस होने की जानकारी गरेको सचिव मिथलेश यादव ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *