संतोष चालीसे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
२८ मंसीर, काठमाडौं ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने प्रतिनिधिसभा अन्तर्गत अर्थ समिति के निवर्तमान सभापति सन्तोष चालिसे पर गैरकानुनी सम्पत्ति आर्जन करने के अभियोग में भ्रष्टाचार मुद्दा दायर किया है ।
अख्तियार ने गोकर्णेश्वर नगरपालिका के मेयर के समय में उन पर गैरकानुनी सम्पत्ति आर्जन करने का अभियोग लगाया है । उनकके उपर सम्पत्ति शुद्धीकरण का मुद्दा भी दायर किया गया है ।
आठ करोड ५६ लाख रुपैया की सम्पत्ति जोड कर उन्हाेंने चार करोड ८८ लाख रुपैया मात्र वैध रूप में आर्जन करने का अख्तियारका दावा है ।

