Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत की 67वीं रक्तदान श्रृंखला में 4 महिलाओं सहित 57 लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगंज (बाँके)। पवन जायसवाल। “रक्तदान जीवनदान” के महान नारे को आत्मसात करते हुए जनमत अर्धसाप्ताहिक की 67वीं रक्तदान श्रृंखला के अंतर्गत मंसिर 27 गते, शनिवार को नेपालगंज में रक्तदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 4 महिलाओं सहित कुल 57 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

गोपाल–नीना फाउंडेशन नेपाल तथा जनमत अर्धसाप्ताहिक के संयुक्त आयोजन में संपन्न इस रक्तदान कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पत्रकारों, औषधि व्यवसायियों, नेपालगंज साइकिल क्लब के प्रशिक्षार्थियों एवं नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

जनमत अर्धसाप्ताहिक के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वि.सं. 2063 साल वैशाख 29 गते से निरंतर रूप से संचालित त्रैमासिक जनमत रक्तदान कार्यक्रम की यह 67वीं श्रृंखला थी। इस अवसर पर नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के अध्यक्ष दिला शाह, कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा, राप्ती सोनारी गाउँपालिका उप–समिति के सलाहकार एवं वार्ड नं. 6 के वडाध्यक्ष लवराज खरेल, नीरज मान श्रेष्ठ, लक्ष्मण प्रसाद वैश्य, उर्दू साहित्यकार असफाक संघर्ष जसगढ़, पवन कुमार प्रसाद वैश्य और गौतम प्रसाद पौडेल सहित कई गणमान्य रक्तदाता शामिल रहे।

यह भी पढें   राष्ट्रपति द्वारा सभी ८ अध्यादेश जारी

इसी प्रकार स्वास्थ्यकर्मियों में टिकाराम खनाल, गंगन सिंह थापा, नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी बाँके शाखा की वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकृत निरञ्जना मल्ल, कार्यक्रम अधिकृत प्रह्लाद विश्वकर्मा तथा रक्त प्राविधिक होमराज गिरी, महेश राना क्षेत्री और संजय बढ़ही ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम में गोपाल–नीना फाउंडेशन नेपाल के रिसर्च ऑफिसर अनिल खनाल सहित कमलेश कुमार कर्ण, पंकज आले, रामबहादुर चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, सरोज कुमार चौधरी, दिनेश थापा, महेन्द्र चौधरी, राममिलन कोरी, डिनजेल अछामी, मनोज दहित, राजकुमार चौधरी, नवीन न्यौपाने, प्रदीप ज्ञवाली, युवराज कुँवर, सन्तोष भुषाल, दीपक कुमार जायसवाल, नितेश जायसवाल, दिनेश कुमार तमोली, भरत बहादुर कार्की, विष्णु चौधरी, बाबुराम विश्वकर्मा, विनोद कुमार तमोली, राजित बुढाथोकी, दीक्षा थापा, बिमु अधिकारी, डा. सबिन अधिकारी, डा. लोकेन्द्र कुँवर, अर्जुन केसी, याम खत्री, रामप्रसाद अधिकारी, खगेन्द्र ठकुरी, रुस्तम अली दर्जी, प्रतीक रेग्मी, सुबोध कुमार जोशी, मुना केसी, अनिल कुणाल, जानकी गाउँपालिका–6 के पूर्व वडाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, आराम्भ वैश्य, सूरज विष्ट, शालिकराम कुर्मी, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, रामराज अधिकारी, खगेन्द्र शाही तथा एकता युवा क्लब नेपालगंज–22 के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह के अवैतनिक स्वास्थ्य सलाहकार में डॉ. अग्रवाल नियुक्त

रक्तदान कार्यक्रम के लिए डिजिटल हेल्थ पार्टनर हेल्थ याद आयो (मोबाइल हेल्थ एप), अन्नपूर्ण गैस्ट्रो केयर अस्पताल, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके, कला कृति सेवेल कैफे सहित विभिन्न संस्थाओं ने समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को गोपाल–नीना फाउंडेशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पेटरोग विशेषज्ञ डा. गौरव श्रेष्ठ, सह–निर्देशक डा. तृप्तीपाल रमण, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के अध्यक्ष दिला शाह तथा जनमत अर्धसाप्ताहिक के संपादक पूर्णलाल चुके द्वारा प्रशंसा–पत्र (कफ) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 मई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित प्रादेशिक रक्त संचार सेवा के होमराज गिरी, सुनीता कुमाई, सन्दीप आचार्य, महेश राना क्षेत्री, महेश दहित, प्रशान्त थारु, संजय बढ़ही और वीरेन्द्र योगी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल–नीना फाउंडेशन के स्वयंसेवकों दक्षिणा क्षेत्री, रोशनी रानामगर, पवित्रा थापामगर, नगेन्द्र विक्रम शाह, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता राप्ती सोनारी गाउँपालिका उप–समिति की उपाध्यक्ष अमृता केसी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसी कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संरक्षकद्वय डा. गोपाल श्रेष्ठ एवं डा. नीना श्रेष्ठ, संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ तथा सह–निर्देशक डा. तृप्तीपाल रमण द्वारा एबीसी स्कूल, कक्षा 6 की मेधावी छात्रा काव्या श्रेष्ठ को 35 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *