विराटनगर के अतिथि सदन में तीन दिवसीय ,नानी बाई रो मायरो, कथा कल मंगलवार से
माला मिश्रा / वरुण मिश्रा ( विराटनगर जोगबनी सीमा क्षेत्र )
महेश्वरी महिला मंच विराटनगर के बैनर तले मंगलवार से विराटनगर में गोकुलधाम निवासी श्री बिट्टल जी महाराज के मुखारबिंद से तीन दिवसीय ,नानी बाई रो मायरो , कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है जो गुरुवार तक चलेगा महेश्वरी महिला मंच की अध्यक्ष ललिता जाजू ने बताया इस धार्मिक आयोजन में आध्यात्मिक प्रवचन , भजन कीर्तन , कथा मारवाडी भाषा में होगी । मंगलवार को
रामजानकी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर परिक्रमा के बाद कथा स्थल अतिथि सदन पहुंचेगी ।प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से संध्या 6 बजे तक चलेगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है । कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है , श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी उत्तम प्रवंध किए गए है । कार्यक्रम भव्य हो इसके लिए महेश्वरी महिला मंच विराटनगर के अध्यक्ष के अलावा सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से लगे हुए है ।


