Wed. Feb 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल जेसीज का 52वां अधिवेशन शुक्रवार को, तैयारी पूरी


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । नेपाल जेसीज का 52वां राष्ट्रीय महाधिवेशन शुक्रवार से जनकपुरधाम के ऐतिहासिक तिरहुतिया गाछी में होने जा रहा है।इस अधिवेशन में नेपाल के सभी शाखाओं के 2500से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय महाधिवेशन में जेसीज के world vice president जापान के सुजुकी सहित कई देशों के प्रतिनिधि के भाग लेने की उम्मीद है। उपरोक्त जानकारी नेपाल जेसीज तथा जनकपुर जेसीज के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को जेसी मुकेश कुमार साह ने पत्रकारों को दी है।
महाधिवेशन निर्देशक सुधीर पंजियार ने पत्रकारों को जानकारी दी है। इस राष्ट्रीय महाधिवेशन में सौ से अधिक स्टाल लगाये गये हैं। जिसमें मिथिला पेंटिंग, मिथिला में लघु एवं कुटीर उद्योग से उत्पादित वस्तुएं, मिथिला के व्यंजन सहित अन्य स्टाल शामिल हैं।
इस राष्ट्रीय महाधिवेशन में दो करोड़ से अधिक ख़र्च होने की उम्मीद है। सहयोग जनकपुरधाम उप महानगरपालिका सहित अन्य दात्री संघ संस्थाओ ने की है। राष्ट्रीय महाधिवेशन में नेतृत्व विकास, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्र निर्माण में युवा की भूमिका सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्रीय महाधिवेशन में जनकपुरधाम को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रवर्धन को अवसर भी राष्ट्रीय महाधिवेशन का उद्देश्य है।

यह भी पढें   आईसीसी टी–२० विश्व कप २०२६ – आज नेपाल और इंग्लैंड बीच मुकाबला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *