Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सहयोग से संखुवासभा में विद्यालय भवन का उद्घाटन

 

काठमांडू, 3 पौष। भारत सरकार के सहयोग से नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत संखुवासभा जिले में एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के तहत निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। चिचिला गांवपालिका–3 में स्थित श्री दिदिङ आधारभूत विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव श्री बशिष्ट नंदन और चिचिला गांवपालिका के अध्यक्ष श्री पासाङ नुर्बु शेर्पा ने संयुक्त रूप से किया।

यह विद्यालय भवन तथा उससे संबंधित अन्य सहायक संरचनाओं का निर्माण “उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना” (High Impact Community Development Project) के अंतर्गत किया गया है। परियोजना का कार्यान्वयन संखुवासभा जिले की चिचिला गांवपालिका के माध्यम से किया गया।

यह भी पढें   भेरी नदी में गिरी जीप और उसमें सवार दो लापता लोगों की तलाश आज सुबह से फिर शुरू

सन् 1962 में स्थापित श्री दिदिङ आधारभूत विद्यालय में प्रारंभिक बाल विकास (ईसीडी) से लेकर कक्षा पाँच तक की शिक्षा दी जाती है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद की जा रही है।

उद्घाटन समारोह के दौरान चिचिला गांवपालिका के अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति और अन्य स्थानीय सरोकारवालों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकास सहयोग की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए भौतिक ढांचे से विद्यालय में शिक्षण–अधिगम की गुणवत्ता में सुधार होगा और पूरे क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढें   आसाम के परिवहन तथा विकास मंत्री रामेश्वर तेली का नेपाल के मित्रों ने मनाया 56 वां जन्म दिवस

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि निकट पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल के बीच व्यापक और बहुआयामी सहयोग कायम है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्राथमिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है, जो नेपाल सरकार के विकास प्रयासों के प्रति भारत सरकार के निरंतर समर्थन को दर्शाता है।

भारत सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दी जा रही सहायता को दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com