जेन जी घटना – मेयर बालेन शाह से की गई पूछताछ
काठमांडू, पुस ७ – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भाद्र २३ और २४ गते की घटना को लेकर काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह से पूछताछ की है ।
आयोग द्वारा नियुक्त अनुसन्धान अधिकृत की टीम ने बालेन शाह से जेन जी आन्दोलन के समय में उन्होंने सामाजिक संजाल में जो कुछ अभिव्यक्ति दी थी उसके बारे में, तथा कुछ अन्य घटनाक्रमों के बारे में पूछताछ की है ।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रवक्ता टिकाराम पोखरेल ने बताया कि आयोग द्वारा भाद्र २३ और २४ गते के घटना के वारे में अनुसन्धान किया जा रहा है और इसी क्रम में कुछ व्यक्तियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है ।

