Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के पत्रकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सम्मानित

 

नेपालगन्ज / (बाँके) । बाँके जिला के पत्रकार तथा शतक रक्तदाता १०६ पटक रक्तदान कर चुके पत्रकार पवन जायसवाल सम्मानित हुये हैं ।

नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने पौष ६ गते आइतवार को पवन जायसवाल को सम्मान किया है । वह कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष के शुक्रऋषि चौलागाई, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा अध्यक्ष नवीन गिरी और नेपाल रेडक्रस सोसाइटीद्वारा सञ्चालित प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा नेपालगञ्ज के वरिष्ठ प्राविधिक अधिकृत तथा प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने संयुक्त रुप में पवन जायसवाल को दोसल्ला, अबीर और माला लगाकर सम्मान–पत्र प्रदान किया ।

यह भी पढें   अमेरिका के अटलांटा में होने वाले 'इसा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार' के फाइनल में नेपाल के गीतकार लोकराज अधिकारी चयनित

नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.१९ निवासी पवन जायसवाल ने बि.सं.२०४६ साल असोज ४ गते नेपालगन्ज जेसीजद्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहली बार रक्तदान की यात्रा शुरु किया था पवन जायसवाल ने बि.सं. २०८२ मंसीर १२ तक रक्तदान की यात्रा में १०६ वींं बार रक्तदान कर चुके हैं । रक्तदान जैसी पवित्र कार्य करते हुये मानव सेवा और कल्याण के लिये निभाते आ रहे भूमिका की उच्च कदर करते हुये उनको नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने जनाया है ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है कि जिस सीमा को लेकर विवाद है वो नेपाल की भूमि है – सस्मित पोखरेल

पवन जायसवाल के मामा आमेन्द्र जायसवाल से प्राप्त हौसला को उन्हों ने प्रेरणा के स्रोत मानते हुये शुरु किया यह पवित्र यात्रा आज उन्हों ने नेपाल के बाँके और बर्दिया जिला के गौरव बने हैं । वो मधेशी समुदाय की पहिचान सहित मानव सेवा में निरन्तरता देते आ रहें पवन जायसवाल अभी नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज, बाँके जिला के सल्लाहकार भी रहें हैं । साथ ही उन्हों ने जनमत अर्धसाप्ताहिक, नयाँ नेपाल अवधी पृष्ठ लगायत के बिभिन्न सञ्चार माध्यम से आवद्ध रहकर कलम चलाते आ रहे हैं और कर्म दोनों मार्फत समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं ।

यह भी पढें   सागर ढ़काल ने ली रास्वपा सचिवालय सदस्य पद की शपथ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *