Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने, बालेन और कुलमान मिलकर एक ही पार्टी बनाएंगे

 

काठमांडू, पुस ११ – अन्ततः रवि लामिछाने, बालेन्द्र शाह (बालेन) और कुलमान घिसिङ इस निष्कर्ष में पहुँच गए हैं कि एक ही पार्टी बनाई जाए । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति लामिछाने जमानत पर रिहा होने के बाद निरंतर सभी से मिल रहे हैं और संवाद कर रहे हैं । ये सभी एक ही पार्टी बनाने को तैयार भी हो गए हैं ।
लामिछाने अभी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति हैं । उनकी पार्टी २०७९ के चुनाव में २१ सीट के साथ चौथी बड़ी पार्टी बनी थी । इसी तरह कुलमान जो की विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक थे और अपने कार्यकाल में लोडसेडिंग का अंत कर चर्चा में आए और वर्तमान अंतरिम सरकार में ऊर्जामंत्री हैं । उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर उज्यालो नेपाल पार्टी की स्थापना की है ।
इसी तरह २०७९ के स्थानीय तह के चुनाव में काठमांडू के मेयर में स्वतंत्र निर्वाचित हुए बालेन पुराने दलों के लिए चेतावनी के रूप में उदय हुए थे । उनके लिए भी बहुत सी चर्चा चली कि वो भी एक पार्टी बनाएंगे । अब अगर ये तीनों मिलकर एक पार्टी बनाते हैं तो वो एक मजबूत पार्टी बनेगी ।
गुरुवार को दिनभर बालेन के सलाहाकार कुमार बेन के ललितपुर स्थित घर में लम्बी राजनीतिक मुलकात हुई थी । जिसमें बालेन के साथ लामिछाने से लेकर कांग्रेस के नेताओं की भी मुलाकात हुई थी ।
विभिन्न चरण के संवाद के बाद लामिछाने, बालेन और कुलमान बीच एक ही पार्टी बनाने का निष्कर्ष निकाला गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *