Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव आयोग मतपत्र छपाई प्रक्रिया की तैयारी में

काठमांडू, पुस १५ – चुनाव आयोग ने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए मतपत्र छपाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है । शुरु में समानुपातिक और उसके बाद प्रत्यक्ष की ओर से मतपत्र छापे जाएंगे ।
भक्तपुर के सानोठिमी स्थित जनक शिक्षा सामग्री केन्द्र के छापाखाना मे मतपत्र छापे जाएंगे । आयोग ने इससे पहले ही पुस १६ गते से मतपत्र छापने की तालिका निर्धारण की थी । चुनाव आयोग के सहायक प्रवक्ता कुलबहादुर जीसी ने बताया कि समानुपातिक की ओर से भाग लेने के लिए राजनीतिक दलों और चुनाव चिह्न निश्चित हो चुके हैं इसलिए शुरु में समानुपातिक के ही मतपत्र छापे जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘५८ दलों और ६४ चुनाव चिह्न तय हो चुके हैं इसलिए शुरु में समानुपातिक का मतपत्र छपाई का काम शुरु हो चुका है ।’फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए कुल १ करोड़ ९० लाख ५ हजार ३२४ मतदाता नामावली संकलन तथा अद्यावधिक किया गया है । समानुपातिक की ओर से कुल मतदाता का १० प्रतिशत अतिरिक्त मतपत्र छापने की भी आयोग की नीति है । समानुपातिक के मतपत्र छापने का काम २० से लेकर ३० दिन लगने का अनुमान है । समानुपातिक के मतपत्र छपने के बाद प्रत्यक्ष का मतपत्र छापने का काम शुरु होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *