बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन
काठमांडू, पुस १५ – बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का आज (मंगलवार) की सुबह ६ बजे ८० साल की उम्र में निधन हो गया । वे २० दिनों से वेंटिलेटर पर थीं । वें पिछले कई साल से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रहीं थीं ।
खालिदा १९९१ से १९९६ और २००१ से २००६ तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं । वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं । उनके बड़े बेटे तारिक रहमान २००८ से लंदन में रह रहे थे । वे २५ दिसंबर को बांग्लादेश लौटे हैं । वहीं, उनके छोटे बेटे अराफात रहमान का २०१५ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । सोमवार को चुनावी नामांकन दाखिल किया था , खालिदा जिया ने सोमवार (२९ दिसंबर) को ही चुनावी नामांकन दाखिल किया था ।


