एमाले के महासचिव पोखरेल ने कुलमान पर उठाए सवाल
काठमांडू, पुस १५ – नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)द्वारा ऊर्जामन्त्री कुलमान घिसिङ को उपसभापति बनाए जाने के बाद प्रश्न उठाए हैं ।
घिसिङ को रवि लामिछाने नेतृत्व की रास्वपा ने पहले वरीयता का उप सभापति बनाया है । इसके २४ घंटें भी नहीं बीते हैं कि उन्होंने यह प्रश्न उठाया है । ’ एमाले महासचिव पोखरेल ने फेसबुक में प्रश्न किया है कि ‘वैकल्पिक शक्ति का दाबा करने वाले गैरदलीय चुनावी सरकार के मंत्री को उनके इस्तीफा दिए बिना उप सभापति बनाना कितना उचित है ?’ मंत्री घिसिङ और रास्वपा बीच सोमवार सहमति हुई थी । सहमति पत्र में उनका नाम पहली वरियता के उप सभापति के हैसियत में उल्लेख किया गया है ।




