Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समानुपातिक सांसद के सूची में नेपाली कांग्रेस द्वारा तेली को नहीं शामिल करने पर तेली समाज नाराज

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस द्वारा समानुपातिक सांसद बंद सूची में एक भी तेली समाज को नहीं जगह देने पर तेली समाज ने आपत्ति जताई है। तेली कल्याण समाज नेपाल के अध्यक्ष विश्वनाथ साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नेपाली कांग्रेस की स्थापना में तेली समाज का अहम भूमिका रही है। नेपाल के प्रजातंत्र आन्दोलन में यह समाज तन मन, धन से सहयोग किया हैं। लेकिन नेपाली कांग्रेस शुरू से ही इस समाज को अनदेखी किया है। मधेश प्रदेश में यादव के बाद सबसे अधिक आवादी तेली समाज का है। आने वाले चुनाव में तेली समाज इसका जबाब देगा।
उन्होंने कहा कि नेकपा एमाले तेली समाज को सम्मान दिया है। पूर्व मंत्री अरविंद साह, पूर्व जिला विकास समिति राम चरित्र साह सहित पांच लोगों को समानुपातिक सांसद के बंद सूची में जगह दिया है। नेकपा एमाले के केन्द्रीय उप सचिव तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ को समाज ने तेली समाज केकेन्द्रीय कार्यालय काठमांडू में सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह, महासचिव सत्य नारायण साह सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *